Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो नाबालिग बच्चों के गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नाबालिग के पिता ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 24 मार्च की दोपहर को उसका बेटा अपने 15 वर्षीय दोस्त के साथ घर से कहीं चला गया लेकिन अब तक नहीं मिला है। परिवादी ने बताया कि इस सम्बंध में आसपास के रिश्तेदारों और पडोसियों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।





