Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर ओवरटेक करते समय बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर सुबह करीब 11 बजे के आसपास पूगल दंतौर सड़क मार्ग पर खिरसर गांव के पास बस जा रहा थी ।इस दौरान ओवरटेक के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी।

 

जानकारी के अनुसार बस सड़क किनारे पलट गयी। हादसे में बस में सवार 5-7 यात्रियों को चोटें आयी है। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। अचानक हुए इस हादसे में एकबारगी बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलीने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!