Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर जा रहे दो भाईयों की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना हदां पुलिस थाना क्षेत्र के भेलु से साईंसर रोड़ पेट्रोप पंप के पास 8 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में कांकेलान की ढ़ाणी निवासी घमाराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि वह अपने छोटे भाई गेनाराम के साथ बाइक से जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक से उसकी गाड़ी के आगे पशु आ गया। जिससे गाड़ी के टक्कर लग जाने से दोनो गिर गए और उसके छोटे भाई गेनाराम के गंभीर चोटें लगी। जिसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!