मछली दाने के नाम पर ट्रक में भर दिया मांस, ट्रक चालक की सर्तकर्ता से हुआ खुलासा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मछली के दाने के नाम पर ट्रक में मांस भर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक ड्राइवर की सुझबुझ और सर्तकता से पुरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी ट्रक चालक विकास को 10 मार्च को विकास शर्मा नाम के व्यक्ति ने फोन कर कोलायत बुलाया। उसे बताया गया कि उसकी गाड़ी में मछली का दाना लोड कर दिल्ली भेजना है। ड्राइवर कोलायत पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति उसे गाड़ी का कांटा वजन कराने के बहाने बाजार ले गया और करीब पांच से छह घंटे तक उसे बातचीत में उलझाए रखा।

बताया जा रहा है कि शाम करीब आठ बजे एक अन्य व्यक्ति ड्राइवर के पास आया और उसे कोलायत से बाहर ले जाकर खड़ा कर दिया। आरोपियों ने कहा कि वे खुद गाड़ी लोड करके लेकर आएंगे। करीब 20-25 मिनट बाद वे ट्रक वापस लेकर आए और ड्राइवर को गाड़ी लेकर रवाना होने को कहा। जब ड्राइवर ने बिल और बिल्टी मांगी तो आरोपियों ने मोबाइल पर भेजने की बात कहकर उसे टाल दिया।
कुछ देर बाद ड्राइवर के मोबाइल पर दो बिल आए, जिनमें ‘नगर निगम पशु वधशाला राजस्थान, भैंस का मांस लिखा हुआ था।

यह देखकर ड्राइवर को शक हुआ क्योंकि उसे मछली का दाना लोड करने की बात कही गई थी। संदेह होने पर उसने रास्ते में गाड़ी रोककर जांच की तो ट्रक के अंदर बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ मिला और उसके ऊपर बर्फ डाली हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चालक विकास की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!