Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईंट से भरा ट्रक के पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना नेशनल हाईवे 911 पर बीकनेर-छतरगढ़ सड़क मार्ग की है। जहां पर सतासर के पास नेशनल हाईवे पर बीकानेर की और आ रहा ट्रक अचानक अंनियत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते एकबारगी मौके पर अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को संभाला। इस दौरान ट्रक से ईंटे सड़क पर बिखर गयी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।





