एक के बाद एक कर भिड़ें तीन वाहन, पांच घायल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कोहरे के चलते एक के बाद एक कर हादसों की खबरें सामने आ रही है। बज्जू में पिकअप और बस आपस में भिड़ गए। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ऐसी ही खबर खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर घने कोहरे के चलते हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार खाजूवाला-दंतौर मार्ग पर सात एसएसएएम के पास कोहरे के चलते एक के बाद एक कर तीन वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें पांच लोग घायल हुए है। कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और एक बस आपस में भिड़ गए। कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखकर कार चालक ने वाहन की रफ्तार धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई, जिससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल पांच लोगों को राहगीरों द्वारा तुरंत खाजूवाला के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से किनारे करवाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!