एक-दूसरे ने घरों में पत्थर फेंकने का लगाया आरोप,क्रॉस मुकदमें दर्ज-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो पक्षों में मारपीट के क्रॉस मुकदमें दर्ज किए गए है। मामला श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईंसर बड़ा में 15 नवंबर की शाम की पांच बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में एक पक्ष के सोहनलाल ने महेन्द्र,ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी शाम को उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके घर के आगे गंदी गालियां दी और घर पर पत्थर फेंके। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में उसकी बेटी के चोटें आयी है।

 

वहीं दूसरे पक्ष की और से ओमप्रकाश ने सोहनलाल,रामदेव,सावित्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे गंदी गालियां दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने घर के अंदर तारबंदी,जालिया तोड़ दी और घर के अंदर बनी रसोई पर ईंट व लाठियों से मारा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!