पाकिस्तानी आंतकी से युवक ने किया संपर्क, इंस्टा पर मोबाइल नंबर भेजे और कहा कॉन्टेक्ट करो

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आयी हे। जहां पर एक युवक ने पाकिस्तानी आंतकी से सपंर्क किया। जिसके बाद एजेंसियों को इसकी भनक लगी तो आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। मामला हनुमानगढ़ के टाउन क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर एक युवक को पाकिस्तानी आतंकी से सोशल मीडिया पर संपर्क करने के आरोप में हिरासत में लिया है। युवक की पहचान जसवंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने जसवंत कुमार और पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा था। पुलिस के अनुसार, जसवंत कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से आतंकी शहजाद भट्टी की आईडी पर 2 बार संपर्क किया। उसने चैट में अपना मोबाइल नंबर भेजते हुए लिखा था, भाई कॉन्टेक्ट करो, मुझे जरूरी काम है।

 

इसके अलावा आरोपी ने आतंकी शहजाद भट्टी की आईडी पर पोस्ट किए गए हथियारों और अन्य आपत्तिजनक वीडियो-फोटो को अपनी इंस्टाग्राम आईडी से सार्वजनिक रूप से साझा भी किया। इन वीडियो में हथियार लोड करने और एके-47 जैसी राइफल से फायरिंग के दृश्य शामिल थे। पुलिस ने इन गतिविधियों को संदिग्ध और गंभीर प्रकृति का बताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!