हैड पोस्ट ऑफिस से रोशनीघर चौराहा खतरों सा रास्ता,पलक झपकते ही हो सकता है हादसा,देखें वीडियो-Bikaner News

 

Bikaner News हजारों लोग रोज करते है आवागमन लेकिन……

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रशासन शहर की सड़कों के विकास कार्यो को लेकर दावे तो बड़े-बड़े करते है लेकिन ये दावे केवल कागजों में ही सिमट कर रह जाते है। बीकानेर शहर की सड़क भी उनकी हकीकत बयान कर रही है। बीते दिनों ही जब बीकानेर राज्यपाल पहुंचे तो सड़क दुरस्त करवाने के बजाय गढ्ढों की जगह पर रेत भर दी गयी थी।

 

जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर बैठकें कर निर्देश दिए जाते है कि शहर की सडकों के हाल बदले लेकिन ये निर्देश केवल बैठकों में ही सिमटे हुए है।
शहर के अनेक ऐसे मुख्य मार्ग है। जिन पर हर रोज हजारों लोग आवागमन करते है लेकिन अधिकारियों का इस और ना जाने क्यों ध्यान जाता ही नहीं है।

 

हैड पोस्ट ऑफिस से रोशनी घर चौराहे की और आने वाली सड़क के भी कुछ ऐसे ही हाल है। इस सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि हर कोई नेता,अधिकारियों को कोसते हुए ही अपने वाहन पर दिखाई देता है। बड़े-बड़े गढ्ढें,गंदगी,नाले पर लगे जंगलों के क्षतिग्रस्त हालात, ऐसे दृश्य जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते है।

 

हैड पोस्ट ऑफिस से फड़बाजार चौराहे तक करीब 10 जंगले नाले के ऊपर लगे हुए है लेकिन 1-2 को छोड़ दे तो सभी क्षतिग्रस्त हालात में है साथ ही इसके आसपास गढढ्े बन गए है। जिसमें कभी भी वाहन फस सकते है और हादसा हो सकता है। सड़क के हाल भी बुरे है पूरी सड़क गढ्ढों युक्त है। ना जाने क्यों करोड़ों रूपए के टेंडर के बाद भी शहर के मुख्य मार्ग इन हालातों में है। कागजों में दावे बड़े दिखाई पड़ते है लेकिन हकीकत में इससे कोसो दूर।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!