पुलिस की भनक लगते ही फेंका नशीला पदार्थ,बड़ी मात्रा में गांजा किया गया जब्त-Bikaner News

Bikaner News -नोखा पुलिस टीम ने की कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस को देख गांजा फेंक भाग जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हे ।पुलिस ने मूलचंद के मकान के पास भुरी खेड़ी नोखा में 5 दिसंबर की शाम को यह गांजा जब्त किया है।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस की भनक लगने पर अज्ञात व्यक्ति करीब 9 किलो 924 ग्राम गांजा फेंक भागा। जिस पर जीपर लगी प्लास्टिक पैकेट पड़ा मिला है। इस सम्बंध में थानाधिकारी अरविंद ङ्क्षसह ने बताया कि कोई व्यक्ति बस से गांजा फेंककर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!