Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अतिक्रमण को लेकर बीकानेर जिला प्रशासन लगातार एक्शन जारी है। बीते दिनों गंगाशहर क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गयी थी। जिसके बाद आज शनिवार को निगम की टीम ने जूनागढ़ के क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की और आमजन से समझाइश करते हुए उचित स्थान तक सामान रखने के लिए कहा। निगम की टीम ने सार्दुल सिंह सर्किल, बस स्टेंड के पास यह कार्रवाई की। इस दौरान निगम दस्ते ने ठेले को मौके से हटवाया साथ ही अन्य कई ठेलेवालों को उचित स्थान तक ठेला लगाने के लिए कहा। इस दौरान निगम का दस्ता भी मौजूद रहा।





