Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना 3 मार्च की रात को 11 बजे से 4 मार्च की सुबह 6 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में चौधरी कॉलोनी निवासी हनुमान गोदारा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता सत्यनारायण जो कि बिना कुछ कहे घर से निकले थे।


जिनके आसपास के रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। जिसके बाद सूचना मिली कि ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जब परिवादी ने मोर्चरी जाकर देखा तो शव उसके पिता का मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



