Bikaner News सुबह से रात तक जांच में जुटी रही जांच टीमें
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर एयरपोर्ट पर आज एक विदेश जोड़े के पास कथित रूप से जानवर का सिर जैसा सदिंग्ध सामान होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एजेंसियां अलर्ट हुई और विदेश जोड़े को रोका और उनकी तलाशी ली गयी तो एक जाानवर के सिर जैसा संदिग्ध आईटम मिला। कथित रूप से जानवर का सिर मिलने के बाद विदेशी नागारिकों को वन विभाग की टीम के हवाले किया गया।


काफी घंटे तक वन विभाग के अधिकारी खुद असमंजस में रहे कि आखिर क्या किया जावे। इस दौरान कथित रूप से जानवर के सिर की कई तरह की जांचे जो बीकानेर में की जा सकती थी की गई लेकिन पुख्ता रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह जब्त किया गया आईटम जानवर का सिर है या नहीं।
ऐसे में वन विभाग के अधिकारी कई घंटो तक बोलनेे से कतराते रहें लेकिन शाम को वन विभाग के अधिकारी वैकेंटेश मीडिया के सामने आए और कहा कि एयरपोर्ट पर हमने एक विदेशी जोड़े से कुछ संदिग्ध सामान जब्त किया है। जिसकी जांच की जा रही है कि वास्तव में यह जानवर का है या फिर आटिफिशियल तरीके से बनाया हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।
इसको लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने भी रोष जताया और अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही के आरोप लगाए। जीव रक्षा के मोखराम धारणियां ने कहा कि प्रशासन विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए टाल मटोल कर रहा है कोई कार्रवाई प्रशासन करना नहीं चाहता है। ऐसे में अब हमें मजबूर किया जा रहा है। धारणियां ने इस दौरान धरना लगा दिया और काफी मशक्कत के बाद पांच दिनों में कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना उठाया गया।
यह है मामला- दरअसल विदेशी जोड़ा आज बीकानेर से दिल्ली के लिए जाना के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जहां पर उनके सामान की जांच की गई तो हिरण के सिंग की तरह के सामान मिला। जिस पर एयरपोर्ट की टीम ने तुुरंत पुलिस, वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इस कथित जानवर के सिर जैसे सामान को अपने कब्जे में लिया और जांच के लिए ले जाया गया लेकिन देर रात तक इस सम्बंध् में कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी।
मेले में खरीदा गया कथित जानवर का सिर- विदेशी नागरिकों के हवाले से जानकारी सामने आयी है कि ये विदेशी जोड़ा फ्रांस से आया है और घूमते हुए बीकानेर पहुंचा। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि विदेशी नागरिकों ने इस सामान को नागालैंड के मेले से खरीदना बताया है। जिसमें सिंग हिरण के और चेहरा बंदर का बताया जा रहा है हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



