Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मारपीट कर सतर हजार रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में साधुणा निवासी जेठाराम पुत्र किशनाराम जाट ने फरसाराम, अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बस स्टेंड साधुणा में 18 फरवर की दोपहर को डेढ़ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे रोका और थाप-मुक्कों से मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी जेब से 70 हजार रूपए छीन लिए और हाथ में पहनी हुई घड़ी भी छीन ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!