बीकानेर में एसपी मुदृल कच्छावा ने पदभार ग्रहण, बोले- अभियान चलाकर तस्करी पर लगाएंगे लगाम, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों पुलिस महकमें में 63 पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। जिनमें बीकानेर एसपी के पद पर भी तबादल किया गया था। बीकानेर में कावेन्द्र सागर की जगह पर मुदृल कच्छावा को पोस्टिंग दी गयी थी। आज कच्छावा ने बीकानेर में पदभार ग्रहण किया।

कच्छावा को बीकानेर एसपी ऑफिस के सामने सलामी दी गयी। जिसके बाद आला अधिकारियों ने कच्छावा का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कच्छावा ने कहा कि बीकानेर समन्वय करते हुए स्थानीय स्तर के बारे में जानकारी ली जाएगी जिसके बाद टीम वर्क के रूप में कार्य करते हुए आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के स्लोगन को और अधिक साकार किया जाएगा।

 

कच्छावा ने कहा कि बीकानेर में तस्करी और तस्करों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी ताकि बीकानेर में नशे पर लगाम लगाई जा सके। कच्छावा ने कहा कि बीकानेर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगाता है ऐसे में सीमा पर हो रही नशीले पदार्थो की गतिविधियों पर भी समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए रोका जाएगा। बता दे कि कच्छावा के नागौर एसपी रहते हुए भी नशीले पदार्थो के खिलाफ जमकर कार्रवाई की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!