52 कुंडीय महायज्ञ के लिए अब तक 41 के हुए रजिस्ट्रेशन, आप भी कहीं चूक ना जाएं मौका-Bikaner News

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ के लिए यजमान और सह यजमान के लिए 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।

सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी साध्वी ऋतंभरा की वाणी में पहली बार बीकानेर में
श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। इस कथा को लेकर लोगों में उत्साह है। लोग हर दिन रतन बिहारी पार्क के पास स्थित मोहता भवन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 9 फरवरी तक करीब 41 लोग रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहुंच चुके हैं। सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (?झूमर सा) ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सोमवार समिति की एक टीम प्रदेश के जिलों में साधु-संतों को निमंत्रण देने के रवाना हुई।

वहीं दूसरी टीम ने शहर और देहात भाजपा अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया। शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह आडसर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार सहित दर्जनों लोगों को पीले चावलों का कलश और श्रीमद् भागवत गीता भेंटकर निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने वालों में अनिल सोनी (झूमर सा), सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र सिंह शेखावत, सुशील कुमार यादव, गजेन्द्र सिंह राठौड़, शिवलाल मेघवाल आदि ने आमंत्रण दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!