Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नवरात्रि स्थापना के दिन बूचडख़ाने और मांस की दुकानों को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नगर पालिका नोखा ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष गंगाराम पांडिय़ा के पत्र पर आदेश जारी किए है।



आदेशों के अनुसार प्रथम नवरात्रि के अवसर पर यानि 19 मार्च को पालिका क्षेत्र में स्थित सभी बूचडख़ाने व मांस, मछली, अंडे की दुकाने बंद रहेगी। पालिका ने दुकानदारों को इस सम्बंध में पांबद किया है। आदेशों के पालना के लिए सफाई निरीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा व निर्मल कुमार को पांबद किया है।




