Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस नेता की गाड़ी पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना मंगलवार की देर रात को खाजूवाला की है। जहां पर खाजूवाला-रावला मार्ग पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मकबूल बलोच की स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में बलोच सहित गाड़ी में सवार उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार- मकबूल बलोच हरियाणा से अपने परिवार के साथ बीकानेर लौट रहे थे। इसी दौरान खाजूवाला-रावला मार्ग पर सड़क पर अचानक आए गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!