Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल नववर्ष पर बीकानेर में हर वर्ष की भांति धर्मयात्रा होगी। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं दूसरी जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटा है। जिला प्रशासन के साथ आज आयोजन समिति की एक बैठक हुई।

जिसमें पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद रहें। बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, धर्मयात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, चंपेश, पवन महनोत, अंगद, पंकज गहलोत शामिल हुए।

पुलिस और आयेाजन समिति के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में धर्मयात्रा के रूट व भाग लेने वाले की संख्या व धर्मयात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भडकाऊ भाषण, नारे आदि नहीं लगाने तथा किसी भी प्रकार के हथियार साथ लेकर चलने व हथियारों आदि का प्रदर्शन यात्रा के दौरान नहीं करने बाबत आयोजन समिति से सदस्यों ने अपनी सहमति दी। पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा कहा गया कि भडकाऊ भाषण, नारे व हथियारों का प्रदर्शन आदि करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण धर्मयात्रा के दौरान व महाआरती स्थल पर कैमरों, ड्रोन से निगरानी की जाएगी व ऊंची ईमारतों पर भी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!