Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। साड़ी से फंदा बनाकर पंखे के हुक से व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के प्रकाश चित्र के पीछे 25 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में प्रकाश चित्र के पीछे भैरू मंदिर के पास रहने वाले बालकिशन पुत्र दाऊलाल माली ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 36 वर्षीय बेटा भवानी शंकर छत के ऊपर बने कमरे में साडी से फंदा बनाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली।

 

जैसे ही सूचना मिली तो हम पहुंचे तब तक उसकी सांस चल रही थी। जिसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा गुमसुम रहता था और पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!