Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप द्वारा ऑटो को टक्कर मारने और एक महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के सुजानगढ़ रोड़ की हे। जहां पर सोमलसर गांव के पास तेज गति की पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक महिला की मौत हो गयी। वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार एक महिला और दो युवक घरेलू सामान लेकर गांव जा रहे थे इसी दौरान सोमलसर गांव के पास तेज गति से आई पिकअप ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर नोखा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!