पिकअप ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप द्वारा दो के टक्कर मार चोटिल करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के सिंजगुरू से मोरखाना रोड़ पर 30 अक्टूबर की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सिंजगुरू निवासी अनाराम पुत्र नरसीराम ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

परिवादी ने बताया कि पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई मनोज व पोते सुनील को टक्कर मार दी। जिससे दोनों के गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!