अब देवस्थल भी चोरों के निशाने पर, चांदी के छत्र किए पार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोर है कि बीकानेर में बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसे में अब चोरों के निशाने पर मंदिर भी आ गए है। ऐसी ही खबर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मिंगसरिया कालकाजी माताजी मंदिर से सामने आयी है। इस सम्बंध में इन्दपालसर बड़ा निवासी गोपालराम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि 17 जनवरी को अज्ञात चोरों ने माताजी के मंदिर से 5 छत्र चांदी के, कमरे में रखा राशन जिसमें अनेक सामान के साथ-साथ एलसीडी टीवी, डीवीआर, पेन ड्राइव सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!