अब सड़कों पर आरपार का एलान, जरूरत पड़ी तो बंद करेंगे बीकानेर, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गोचर को लेकर चल रहा जागरूकता अभियान अब आंदोलन की राह पकड़ रहा है। जिसको लेकर आज एक संतो के सानिध्य में आज एक प्रेसवार्ता आयोजित की गयी। जिसमें महामंडलेश्वर और राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। महाराज ने कहा कि हमने सरकार को बहुत टाइम दे दिया है लेकिन सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है जो कि जागने के मूड में नहीं है।

 

ऐसे में अब हम सड़कों पर उतरेंगे और सघंष करेंगे। महाराज ने एलान किया कि 27 जनवरी से अब जन आंदोलन की शुरूआत होगी। जो कि जिला कलक्ट्र कार्यालय में अनिश्चिकालीन धरने से शुरू होगा। ऐसे में जिला प्रशासन और सरकार के पास एक महीने का समय है अगर एक महीने में सरकार द्वारा गोचर फिर से गायों के नाम नहीं की जाती है तो हम सड़कों पर उतरेंगे। जिसके लिए देशभर से साधु संत महात्मा और आमजन आएगा।

 

महाराज ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम बीकानेर बंद करवाएंगे और घर-घर पर जाकर इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। महाराज ने कहा कि जो सरकार गाय और गोचर और ङ्क्षहदूत्व पर बनी थी वो सरकार अब अपने वादों को भूलकर अंहकारी हो रही है। जिसका अब समय आ गया है क्योंकि गाय और गौचर पर बुरी नजर रखने वाली सरकार को आमजन स्वत: ही आयना दिखा देगा।

 

महाराज ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगो पर गौर नहीं करती है तो आने वाले चुनावों में हम घूम-घूम कर इसका प्रचार करते हुए सरकार को बड़ा नुकसान करने का भी काम करेंगे। इस दौरान गोचर आंदोलन को लेकर कहा गया कि हमारे इस पूरे आंदोलन में राजनीति का कोई काम नहीं है। महाराज ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल का नेता हो या फिर संगठन हो गौभक्त बनकर आ सकता है राजनेता बनकर आने वाले को हमारे आंदोलन में कोई स्थान नहीं हैै।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!