Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम से आए दिन अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता नीतू जैन ने इसका पर्दाफाश किया है । शनिवार को पीबीएम हॉस्पिटल की 16 नंबर ओपीडी के परिसर में चल रहे एक गंभीर अवैध अतिक्रमण और अव्यवस्था का पर्दाफाश किया है। यह मामला 16 नंबर ओपीडी के ठीक बाहर मरीजों के आवागमन वाले मुख्य रास्ते से संबंधित है, जहां पार्किंग ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से रस्सी बांधकर रास्ते पर कब्ज़ा करने का आरोप है।


अधिवक्ता जैन ने बताया कि जब मरीज दूर-दराज के गांवों से ओपीडी में दिखाने के लिए अपनी गाडिय़ों से पहुंचते हैं तो पार्किंग ठेकेदार यह रस्सी हटाने से मना कर देते हैं। रस्सी हटाने और गाड़ी पार्क करने की अनुमति देने के एवज में ठेकेदार अवैध पैसे की मांग करते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैन ने इस वीडियो और साक्ष्य के आधार पर अस्पताल प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।



