Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर पति,पत्नी के साथ मारपीट करने और फोन छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती गली नंबर 17 के रहने वाली सपना कंवर ने अजीत,रामोतार,सोनू,गणेश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे।


घटना गल ी नंबर 17 रामपुरा बस्ती में 18 नवंबर की रात को 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी एकराय होकर रात को उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके पति व उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और फोन छीन ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



