Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सोमवार को लूणकरणसर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोदारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, गोदारा ऑयल मिल्स में होगा।


इसके बाद गोदारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे सायं 7 बजे गणगौर मैदान में मुख्य द्वार निर्माण कार्य, मैदान की चारदीवारी को ऊंचा करने, कांटेदार फिनिशिंग, मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्य का लोकार्पण किया जाएगा, जिस पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। गोदारा द्वारा पशु फाटक की चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इस पर 7.49 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।



