Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ससुराल से पीहर के लिए निकली विवाहिता के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में परेशान पति ने ढंूढ लाने की गुहार लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी है । घटना 27 फरवरी की बतायी जा रही है। इस सम्बंध में परिवादी सौरभी ने बताया कि उसकी पत्नी सिया 27 फरवरी को अपने ससुराल के घर से पीहर हल्दिया, आसाम जाने के लिए रवाना हुई।

 

प्रार्थी के अनुसार विवाहिता बीकानेर से करीब तीन बजे अवध एक्सप्रेस में बैठ गयी लेकिन 28 फरवरी के बाद उसकी पत्नी का फोन बंद आ रहा है। प्रार्थी के अनुसार उसने जब अपने ससुराल में पता किया तो उन्होने कहा कि उनकी बेटी घर नहीं पहुंची है। परिवादी ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!