विवाहिता की जहर से मौत, पहले ससुराल में भी किया था सुसाइड का प्रयास-Bikaner  News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानसिक रूप से बीमार महिला द्वारा स्प्रे पीने और इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतका के भाई गुरतेज सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन परमजीत कौर ने चानी काश्त खेत में स्प्रे पी लिया।

 

जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 12 जनवरी को उसकी मौत हो गयी। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी और पूर्व में भी दो-तीन बार ससुराल में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!