पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से व्यक्ति की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कृषि कार्य करते समय पेड़ की टहनी टूटकर गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के रोही शेखसर में 11 मार्च की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई हंसराज पुत्र धन्नाराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भाई दलीप पुत्र धन्नाराम खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक से पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर गिर गयी। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!