Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में शीतला गेट दर्जियों की बड़ी गुवाड़ में रहने वाले मनीष पंवार पुत्र कालुराम पंवार ने राहुल, विनोद, दीपक, नेमीचंद, गौतम, भवानी, चन्द्र प्रकाश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 3 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसकी माँ, पत्नी और उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





