कोटगेट: अचानक कार को रोका और उतरते ही करने लगे मारपीट-Bikaner  News

Bikaner  News राजस्थान  न्यूज,बीकानेर। कार से उतरे तीन-चार युवकों द्वारा थाप-मुक्कों और लातों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में रानी बाजार क्षेत्र के रहने वाले रवि मीणा ने कार चालक व तीन-चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना केजी कॉम्पलेक्स के पास रानी बाजार में 5 नवंबर की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसके भाई बबलू मीणा के साथ कार से उतरे तीन-चार युवकों ने थाप,मुक्कों और लातों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!