Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के रैन बसेरे में व्यक्ति के अचेत अवस्था में मिलने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के नगर निगम रैन बसेरे मटका गली है। इस सम्बंध में निगम के सफाईकर्मी इनायत अल ी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 17 नवंबर को मटका गली में बने रैन बसेरे में एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





