Bikaner News -जेएनवीसी क्षेत्र से जुड़ा है मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी के शीशे फोडऩे और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में धोबी तलाई निवासी दरवेश ने गणेश व 6-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना चिराग होटल के पास 20 नवंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया और सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



