बीकानेर शहर में पकड़ी गई लाखों की अवैध अफीम, एएनटीएफ के साथ मिलकर मुक्ताप्रसाद पुलिस ने पकड़ा दो को-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में आईजी ओमप्रकाश के निर्देशाों पर एएनटीएफ और मुक्ताप्रसाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों की अफीम के साथ दो को पकड़ा है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनटीएफ के प्रभारी महेन्द्रदत शर्मा के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक अफीम जब्त की है।

 

 

पुलिस ने अवैध अफीम के साथ स्वरूप और भंवर नाम के दो लोगों को पकड़ा है। जब्त की गई अफीम की बाजार में कीमत करीब 4 लाख रूपए आंकी जा रही है। कार्रवाई में एएनटीएफ के महेन्द्रदत शर्मा, मुक्ताप्रसाद एसएचओ विजेन्द्र सीला, सब इंस्पेक्टर सुरेश शामिल रहें। बता दे कि कल ही आईजी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो से अधिक अफीम जब्त की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!