मीटिंग में कुर्सी नहीं मिली तो मंत्री से की शिकायत, मंत्री से बीकानेर को लेकर किया सवाल तो विधायक व्यास हुए आक्रोशित, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रभारी मंत्री गजेन्द्र ङ्क्षसह आज बीकानेर में बैठक ले रहे है। इस दौरान मंत्री से जब पत्रकारों ने शहर के हालात को लेकर सवाल किया तो मंत्री के पीछे खड़े विधायक जेठानंद व्यास आक्रोशित हो गए। मंत्री के जवाब देने से पहले ही विधायक जेठानंद व्यास आग बबूला हो गए।

 

दरअसल शहर के हालात को लेकर सवाल मंत्री से किया गया। इस दौरान कहा गया कि विधायक कहंी दिखाई नहीं देते है। जिस पर विधायक व्यास आग बबूला हो गए। विधायक ने कहा कि गलत मत बोलो, में वार्ड-वार्ड घूमता हूं। हर जगह पर पहुंचता है। इस दौरान कलक्टर नम्रता वृष्णि,मंत्री गजेन्द्र सिंह ने उन्हें रोका।

 

वहीं इससे पहले जब मीटिंग के लिए विधायक जेठानंद व्यास पहुंचे तो मीटिंग पहले ही शुरू हो गयी थी और उन्हें कुर्सी नहीं मिले। जिसके चलते विधायक व्यास नाराज हो गए और अपनी शिकायत मंत्री से की।

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक व्यास ने कहा कि समय से पहले मीटिंग शुरू हो गयी थी। ऐसे में प्रशासन को समय और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखना चाहिए। विधायक ने कहा कि ये प्रशासन की गलती है यथा स्थान जो कहना था वो कह दिया है। विधायक ने कहा कि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है और शुद्ध भाजपा का विधायक हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!