Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पार्षद के गोदाम से लाखों का माल पार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के जवाहर नगर क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में भाजपा पार्षद अशोक मुजराल निवासी श्रीगंगानगर ने बताया कि इंडस्ट्रीज एरिया, लक्कड़ मंडी के पास उनका फुटवेयर का गोदाम है। रात के करीब 2 बजे चोरों ने गोदाम में धावा बोल दिया।


चोर गोदाम के पिछले शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। जिसके बाद गल्ले में रखे सवा किलो के चांदी के सिक्के, 78 हजार कैश, दो शूज के कार्टून, जूतों से भरे दो बैग व अन्य सामान चोरी कर भाग गए।
सुबह जब पार्षद अशोक गोदाम पर आया तो देखा कि गोदाम में चोरी हो चुकी थी। शटर के बाहर टूटे हुए ताले लटक रहे थे और गोदाम के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद पार्षद ने पुलिस को सूचना दी।



