Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रोले द्वारा दो बाइकों पर सवार चार युवकों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के कृषि मंडी के पास की है। जहां पर ट्रोले द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दो बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चारों युवक गिर गए और घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दो गंभीर घायलों को पीबीएम रैफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है। पुलिस ने ट्रोले को पकडऩे के लिए नाकाबंदी करवाई है।





