परचून की दुकान में लगी आग,धूं-धूं कर जला सामान,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परचून की दुकान में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के करणी रिको की है। जहां पर परचून की दुकान में अचानक आग लग गयी। जिससे दुकान धूं-धूं कर जल गयी। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने जानकारी देते हुए बताया कि शार्ट सर्किट के कारण प्रथम दृष्टया आग लगने की सूचना मिली।

 

परचून की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सामान धूं-धूं कर जल गया। सीला ने बताया कि दुकान में गुड,तेल सहित अनेक जनरल आईटम थे जो कि आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल आग से नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!