ईडी ने बीकानेर के इस व्यक्ति को किया गिरफ्तार,लिया रिमांड पर,पढ़ें खबर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सादिक खान को बुधवार को अरेस्ट किया है। ढाई महीने पहले ईडी ने एईटी के पूर्व अध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष पर मनी लॉन्ड्रिंग सहित विभिन्न गंभीर आरोप हैं। ईडी ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

 

ईडी ने 17 सितंबर को सादिक खान के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहम्मद सादिक ने ट्रस्ट के माध्यम से मस्जिद के नाम पर जुटाए गए जनता के चंदे का इस्तेमाल व्यक्तिगत विदेश दौरों में किया था। ट्रस्ट के जरिए भारी मात्रा में नकद चंदा इक_ा किया जाता था, लेकिन कोई लेखा-जोखा नहीं रखा जाता था। जांच के अनुसार, यही नकद राशि उसका मुख्य स्रोत थी, जिसे उसने निजी उपयोग और गैरकानूनी कार्यों में लगाया।

 

पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) 2002 के तहत गिरफ्तारी के बाद मामला गुरुवार को जयपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। जहां से विशेष अदालत ने ईडी को आरोपी मोहम्मद सादिक खान की 3 दिन की कस्टडी दी है, जो 6 दिसंबर 2025 तक रहेगी। इस दौरान आगे की जांच की जाएगी।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!