Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज जिला उद्योग संघ के चुनाव संपन्न हुए है। सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक व्यापारियों ने नए अध्यक्ष के लिए वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए डी.पी. पच्चीसिया और सुशील थिरानी इस बार मैदान में थे। दोनो रिश्ते में मामा-भांजा भी है। ऐसे में फाइट काफी रोचक थी। कुल 701 वोटों में से 676 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।


जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। जिसमें डी.पी. पच्चीसिया ने बाजी मारते हुए जीत दर्ज कर ली। जीत के बाद पच्चीसिया ने समर्थकों के साथ बधाई बांटी और समर्थकों ने उन्हें अपने कंधो पर बिठाकर जमकर नारेबाजी की।




