Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पार्लर में आई महिला द्वारा मौका पाकर जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बध्ंा में गंगाशहर पुलिस थाने में चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी भगवती ने मोनिका भार्गव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका गंगाशहर क्षेत्र में पार्लर है। जहां पर आरोपी महिला आई। आरोपी महिला के थ्रेडिंग करने के बाद कुछ देर के लिए वह घर में गयी। इस दौरान मौका पाकर महिला ने उसके दराज में रखे हुए सोने के जेवरात, सोने के गले का हार, कानो के कुंडल आदि चोरी कर ले गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!