Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नागरिकों की मांग पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से जयपुर से बीकानेर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया। बीकानेर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया यह उड़ान एलायंस एयरद्वारा संचालित की जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस फ्लाइट सेवा को शुरू कराने और नियमित संचालन के लिए अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। इस सेवा से बीकानेर और जयपुर के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है।

 

जारी शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट का समय इस प्रकार रहेगा —
फ्लाइट संख्या 91833
जयपुर- बीकानेर का प्रस्थान: 15:20 बजे और आगमन: 16:30 बजे
फ्लाइट संख्या 91834 का बीकानेर से जयपुर प्रस्थान: 16:55 बजे और
आगमन 18:05 बजे

यह सेवा एटीआर-42 विमान से संचालित होगी और 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। नए शेड्यूल से जयपुर, बीकानेर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!