Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकोनर। व्यक्ति के साथ मारपीट करने और युवती के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में परिवादी की और से नोखा पुलिस थाने में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि 28 नवंबर की दोपहर को वह 3 बजे पुश्तैनी प्लॉट की तारबंदी कर रहा था।


इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ उसकी पोती पर हमला कर दिया। पीडि़त ने बताया- थाना क्षेत्र के एक गांव में आबादी भूमि में उनके भतीजे का पुश्तैनी प्लॉट है। जहां पर प्लॉट की तारबंदी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी लाठी और चौसांगी लेकर मौके पर पहुंचे।आरोपियों ने आते ही कहा कि आज तुम्हें देखते हैं। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे खून बहने लगा।
जब पोती बीच-बचाव के लिए आए तो उसके साथ ही मारपीट कर अपशब्दों का प्रयोग कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपी उसकी पोती के गले से सोने का गहना छीनकर ले गए। पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें कल थाने नहीं आने दिया था, इसलिए वे अपनी पोती के साथ छिपकर सूचना देने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



