Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आज लोगों ने अनिश्चिकालीन धरना लगाया है। जिला कलेक्ट्रेट में वार्ड 21 के लोगों ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के वार्ड अध्यक्ष बिलाल अहमद खिलजी के नेतृत्व में यह धरना लगाया है। इसी को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने वार्ड के करीब 11 गलियों में सड़क निर्माण करवाने की मांग की है साथ ही कई क्षेत्रों में पानी की भी किल्लत है जिसके लिए पानी की टंकी से पाइप लाईन का मिलान करवाने की मांग की है। प्रदर्शनकाारियों का कहना है कि कई बार अधिकारी आए और इस्टीमेंट बनाकर चले गए लेकिन आज तक कोई काम नहीं हो पाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाईप लाईन तो डाल दी गई लेकिन आज तक मिलान नहीं हुआ है। ऐसे में आमजन पानी के लिए परेशान है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता मकसूद अहमद,नितिन वत्सस,राहुल जादूसंगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।





