यूडी टैक्स को लेकर निगम का एक्शन, अब तक वसूले करीब 6 करोड़-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम द्वारा यूडी टैक्स को लेकर लगातार एक्शन जारी है। नगरीय विकास कर अब तक निगम द्वारा 6 करोड़ तक वसूला जा चुका है। वहीं 8-10 करोड़ का लक्ष्य निगम द्वारा रखा गया है। इस सम्बंध में निगम आयुक्त मयंक मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यूडी टैक्स 6 करोड़ तक वसूला गया हैै और हमारा लक्ष्य 8 से 10 करोड़ के बीच का है ।

 

मयंक मनीष ने बताया कि अब फिर से 40 नोटिस जारी किए है जिन्हें कर जमा करवाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में होटल, मार्केट, बैंक, हॉस्पीटल, कोचिंग, मॉल के साथ-साथ आवासीय मकान जो कि 2700 वर्गफुट से अधिक है साथ ही व्यावसायिक भूखंड जो कि 900 वर्गफुट से अधिक है उनको यूटी टैक्स को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

पूरे अभियान आयुक्त मंयक मनीष के साथ यशपाल आहूजा, उपायुक्त, रामजी लाल वित्तीय सलाहकार, अशोक कुमार माली लेखाधिकारी की टीम शामिल है जो कि लगातार यूटी टैक्स को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!