Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते गैस को लेकर केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार निर्देश जारी किए गए है। कार्मिशयल गेस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी गयी है। जिसके बाद कांग्रेस आंदोलन की राह पर है और इसे आमजनता के साथ कुठाराघात बताया है। इसी कड़ी में कल 13 मार्च को बीकानेर जिला कांग्रेस कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।


शहर और देहात कांग्रेस संयुक्त रूप से कल विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अमेरिका/इजराइल व ईरान युद्ध में भाजपा की केंद्र सरकार की ग़लत व विफल विदेश नीति के फलस्वरूप पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी आई है जिसके कारण रसोई गैस व कमर्शियल गैस की क़ीमतों में भारी वृद्धि हुई तथा आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
अभी शादी समारोहों का समय चल रहा है और कमर्शियल गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर व देहात द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर धरना व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



