Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में होली की रंगत शुरू हो गयी है। आज से भांग महोत्सव के साथ अब पूरे शहर में होली ही रंगत अपने पूरे परवान पर होगी। बीकानेर में होने वाले फागणियां फुटबॉल को लेकर आज फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की आज कन्हैया लाल रंगा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई,जिसमें होली की मस्ती से भरपूर फागणिया फुटबॉल मैच का आयोजन शनिवार, 28 फरवरी को सायं 5 बजे धरणीधर मैदान में करने का निर्णय लिया गया ।

आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह मैच विचित्र वेश-भूषा पहने महिला एवं पुरुषों के विभिन्न स्वांग बनी दो टीमों के बीच खेला जाएगा । इस मैच में बीकानेर की परंपरागत होली के साथ-साथ शुद्धता का भी ध्यान रखा जाएगा तथा महिलाओं सहित पूरे परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी।

बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा, सचिव सीताराम कच्छावा, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण हर्ष,मैदान प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य, रामरतन रंगा,जगमोहन आचार्य, किसन स्वामी,महेन्द्र पुरोहित, शिवरतन रंगा, श्रीरतन तंबोली,दिलीप बिस्सा,कपिल हर्ष,गिरिराज पुरोहित,अशोक सोनी,प्रकाश चूरा, राजकुमार जोशी,आनंद जोशी, संजय आचार्य,किशोर आचार्य,विनोद महात्मा, चंद्रपाल आदि उपस्थित थे ।

मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, रामकुमार रंगा,दुर्गा शंकर आचार्य, श्री रतन तंबोली, गिरिराज पुरोहित,दिलीप बिस्सा,अशोक सोनी को अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!