जश्न में ना पड़ जाए खलल: तीसरी आंख की रहेगी पैनी नजर, रड़ार पर रहेंगे हुड़दंगी, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़ ने दी जानकारी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुछ ही घंटे के बाद पुरी दुनिया अंग्रेजी नववर्ष 2026 में प्रवेश कर जाएगी। जिसको लेकर हर कोई उत्साहित है और अपने-अपने तरीके से जश्न की तेयारियों में जुटा है। इसी बीच प्रशासन और व्यवस्था से जुड़े अधिकारी भी नए साल के जश्न की व्यवस्थाओं में जुटे है।

पुलिस महकमा विशेष तौर पर व्यवस्था और कानून की पालना करनवाने की तेयारियों में हैं। क्योंकि कुछ लोग नए साल की रात को शराब के नशे में धुत हुड़दंग और अनैतिक गतिविधियों को ही नए साल का जश्न मानते है। ऐसे में इनको लेकर प्रशासन की पैनी नजर है।

राजस्थान फस्र्ट न्यूज को जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी शहर चक्रवती सिंह राठौड़ ने बताया कि नए साल का जश्न खुब धूमधाम से मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा में है लेकिन किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की तो भी पुलिस तैयार है। राठौड़ ने कहा कि सड़कों पर स्टंट करने वाले, शराब के नशे में ओवर स्पीड़ वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे में ऐसे कृत्य नए साल के जश्न में खलल डाल सकते है।

राठौड़ ने बताया कि एसपी कावेन्द्र सागर के सुपविजन में सभी थानों से सूचनाएं ली गयी है कि कहां-कहां पर पाटियों का आयोजन होता है। राठोड़ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीकानेर जिले में 500 का पुलिस जाब्ता तैनात रहेंगा। जिसमें एडिशनल एसपी रैंक के तीन अधिकारी, दस डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी, सभी थानाधिकारी अपने थाने के जाब्ते के साथ मौके पर रहेंगे, इसके साथ ही पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान भी मौजूद रहेंगे।

शहर में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां, दुर्घटना या किसी भी प्रकार की कानून की पालना को चुनौती देने वाले कृत्य को रोकने के लिए नाकाबंदी के साथ 50 फिक्स पैकेट्स की व्यवस्था की गयी है। चेतक और मोबाइल पार्टियां भी लगातार अलर्ट रहेगी। बिना नंबरी गाडिय़ां और ब्लैक शीशे की गाडिय़ोंं पर कार्रवाई होगी। रेस्टोरेंट, बार और कैफे के लाइसेंस को लेकर भी जानकारी ली गयी है और अवैध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!