गंगाशहर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो चोटिल, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूृज,बीकानेर। कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के सुजानदेसर में रामदेवजी मंदिर से पहले की है। जहां पर घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी और दो लोगों के चोटिल हो जाने की सूचना मिली है।

 

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर मदद पहुंचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, घने कोहरे और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। बीकानेर में आज घने कोहरे के कारण एक के बाद एक कर तीन हादसों की सूचना अब तक मिल चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!